वैशाली में चार दिनों तक गरज-तड़क के साथ बारिश के आसार
हाजीपुर, मई 16 -- जिले में 16 से 20 मई के बीच तेज हवा के साथ बारिश की आशंका बनी हुई है। इसको लेकर मौसम विभाग और डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के द्वारा गाइड लाइन जारी की गई है। जारी गाइड लाइन के अनुसार जिले में 16 से 20 मई के दौरान मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। इस दौरान गरज वाले बादल बनने, हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 16 और 17 मई के आसपास बारिश और तेज हवा की संभावना अधिक रहेगी तथा कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 70 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 20 से 25 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं 14 से 20 किलोमीटर प्रति घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.