हाजीपुर, सितम्बर 2 -- वैशाली महिला महाविद्यालय में चल रहे खेलकूद का प्रतियोगिता के अगले चरण में बुधवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सुधीर कुमार सिंह ने। एक राउंड खेल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने खेल कर न सिर्फ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया बल्कि प्रतिभागियों का मनोबल भी बढ़ाया। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ.संध्या कुमारी एवं डॉ.संजय कुमार सिंह के निर्देश में हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुल चार टीमों में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। फाइनल राउंड में विजेता के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हिस्ट्री डिपार्टमेंट की सरिता तथा कृति रही। दूसरे स्थान पर सुनिधि होम साइंस डिपार्टमेंट। तथा निशा प्रवीण होम साइंस डिपार्टमेंट की रही। निर्णायक मंडली के रूप में स्पोर्ट्...