हल्द्वानी, जून 4 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की शोध छात्रा वैशाली स्याल को कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से विद्या वाचस्पति पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। वैशाली ने अपना शोध कार्य अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नीलोफर के मार्गदर्शन में पूरा किया। उनके शोध का मुख्य विषय 'डिसकोर्स ऑन बॉडी: अ रीडिंग ऑफ सेलेक्ट कल्चरल टेक्स्ट्स इन इंडियन लिटरेचर एंड सिनेमा' रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...