हाजीपुर, अप्रैल 6 -- राघोपुर । संवाद सूत्र जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने अंचलाधिकारी राघोपुर को कार्य में कार्य के प्रति गंभीरता नहीं बरतने एवं मुख्यालय से अनुपस्थित रहने पर सीओ के पद से हटा दिया है। उन्हें जिला जन शिकायत कोषांग में योगदान देने का आदेश दिया गया है। वहीं राघोपुर के राजस्व अधिकारी राजीव रंजन चौधरी को सीओ राघोपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर में भूमि विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच अंचलाधिकारी दीपक कुमार एवं राघोपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी के मौजूदगी में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें दो महिला समेत 15 व्यक्ति घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि विवाद का कारण सीओ हैं। मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से प्रसारित हुआ था। खबर प्रकाशित किए जाने के बाद त्वरितत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ...