हाजीपुर, अप्रैल 30 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर आपके अपने अखबार ने मजदूरों के बीच जाकर जमीनी हकीकत तलाशने की कोशिश की। पता चला कि एक ओर जहां सरकारें मजदूरों के कल्याण के लिए कई योजनाओं और घोषणाओं का दावा करती हैं। दूसरी ओर जमीनी स्तर पर श्रमिक आज भी कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। हाल के वर्षों में केंद्र और राज्य सरकारों ने मजदूरों के हित में कई पहल की है। ई-श्रम पोर्टल के जरिए असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की कोशिश, न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को लागू करने जैसे कदम उठाए गए है। इसके साथ ही स्वास्थ्य बीमा, पेंशन और मातृत्व लाभ जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। परंतु इन योजनाओं का लाभ सबको नहीं मिल पा रहा। बिहार भवन एवं अन्य सन्न...