हाजीपुर, अप्रैल 15 -- महुआ ,एक संवाददाता जिले के टॉप 12 में शामिल और 25 हजार रुपए का इनामी अपराधी को बलिगांव पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक मोबाइल और बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधी पर बालिगांव थाने के अलावा समस्तीपुर के बंगरा थाने में कई मामले दर्ज हैं। बुधवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर पुलिस उपाधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार के द्वारा बताया गया कि जिले के टॉप 12 और 25 हजार रुपए का इनामी अपराधी मो इम्तेयाज महुआ अनुमंडल के बालिगांव थाना अंतर्गत कावाडीह निवासी मुंह मुस्तफा उर्फ बुटन के पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि पिछले वर्ष अगस्त महीने में मो.इम्तेयाज ने अपने चार साथियों के साथ बलिगांव के चिकनौटा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में लूट का अंजाम दिया ...