हाजीपुर, अप्रैल 15 -- खेतों में जल निकासी का साधन नहीं रहने से दलहन का उप्पादन प्रभावित घोड़पड़ास का उपद्रव से दलहन की फसल को पहुंची क्षति हाजीपुर/ लालगंज, सहदेई बुजुर्ग। हि.टी. वैशाली जिले में गेहूं,धान और सब्जी की खेती की तुलना में दलहन की खेती कम होती है। हालांकि किसान बताते है कि दलहन की खेती अधिक लाभकारी है। जिले के लालगंज, वैशाली, सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के गांवों के अलावा भगवानपुर क्षेत्र के गांव में दलहन की आंशिक रुप से किसान दहलन की खेती करते हैं। मूंग,मूसर और खेसारी की फसल ज्यादतर किसान लगाते हैं। किसानों ने बताया कि दलहन की खरीद की सरकारी स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं है। यह भी पढ़ें- दलहन के लिए कोई स्थानीय मंडी या बाजार उपलब्ध नहीं स्थानीय स्तर पर उसे बेचना पड़ता है। उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। हाल के कुछ वर्षों में लालगंज, वैशाली ...