हाजीपुर, मई 7 -- शिक्षा विभाग के प्रयास के बावजूद प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन की स्थिति अच्छी नहीं है। वैशाली जिले में नए अकादमिक सत्र 2026-27 में शिक्षा विभाग के लिए चिंताजनक आंकड़ा सामने आया है। जिले के 268 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में 6 वर्ष की आयु वाले बच्चों का कक्षा-1 में एक भी नामांकन नहीं हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें सबसे अधिक स्कूल जिला मुख्यालय हाजीपुर प्रखंड, राघोपुर एवं पातेपुर के हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

विद्यालयों की स्थिति बताते चले कि जिले में प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 1089 है। एक अप्रैल से शुरू हुए नए सत्र में 6 वर्ष पूरे कर चुके बच्चों का कक्षा-1 में दाखिला लिया जाना था। लेकिन यू डायस पोर्टल पर अपलोड डाटा के अनुसार 268 स्कूलों में एक भी बच्चा नामा...