हाजीपुर, जनवरी 5 -- वैशाली । संवाद सूत्र वैशाली में नववर्ष के दिन हुई हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से जांच की गति तेज कर दी गई है। इस मामले को लेकर रामइकबाल सहनी के होटल न्यू बुद्धा फुड प्लाजा को सील करने की कवायद शुरू कर दी गई है। हाजीपुर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा रविवार को वैशाली पहुंचे और होटल एवं हत्या से जुड़े प्रत्येक बिंदुओं की गहन जांच की। एसडीओ करीब चार घंटे तक होटल एवं वैशाली थाना परिसर में रहे। इस दौरान कई बिंदुओं पर थानाध्यक्ष के साथ गहन विचार विमर्श किए। इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है। गौरतलब हो कि हत्या के बाद अपराधी इसी होटल में छिपे हुए थे। यही नहीं नामजद तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी होटल परिसर से हुई थी। वैशाली में हुई इस नृशंस हत्या के बाद पर्यटकों के सुरक्षा व्यवस्थ...