मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर बिहार में लूटपाट के 18 कांडों में आरोपित वैशाली के बेलसर थाने के सोरहथा निवासी हिस्ट्रीशीटर धीरज सहनी को हर सप्ताह समस्तीपुर के सरायरंजन थाने में हाजिरी लगानी होगी। हाजिरी लगाने में बंक मारने पर उसे गिरफ्तार कर फिर से जेल में डाल दिया जाएगा। बीते एक साल से सकरा के केस में जेल में बंद धीरज सहनी को हाईकोर्ट ने हाजिरी लगाने की शर्त पर जमानत दी है।धीरज सहनी, नीतेश कुमार व अन्य ने लूटपाट के लिए संगठित गिरोह बना रखा है। यह गिरोह आभूषण दुकानों, रोड किनारे के किराना दुकानों और राहगीरों से लूटपाट की घटनाओं में अंजाम देता है। यह भी पढ़ें- लूट व छिनतई मामले का उदभेदन, वारदात में शामिल अपराधी गिरफ्तार मुजफ्फरपुर में लूट के कई कांडों में धीरज सहनी पुलिस के रडार पर रहा है।सकरा थाने के तत्काली...