हाजीपुर, मई 18 -- वैशाली, संवाद सूत्र वैशाली विकास संघ के तत्वावधान में वैशाली रैलीक स्तूप पार्क में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता के वैशाली आगमन पर उनका स्वागत करने तथा वैशाली के पर्यटन एवं विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिषेक पुष्करणी (खरौना पोखर) में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हजारों ग्रामीणों की आस्था को ध्यान में रखते हुए छठ घाट निर्माण की दिशा में कार्रवाई करने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा वैशाली महोत्सव को उसके मूल उद्देश्य एवं पारंपरिक स्वरूप में पुनः आयोजित करने, पुरातन स्थल पर मेले के आयोजन, पर्यटक थाना निर्माण, सभी पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई, शौचालय, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा पर्यटन स्थलों पर आश्रित ग्रामीणों के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध कराने प...