गोंडा, अगस्त 11 -- गोंडा, संवाददाता। वैशाली एक्सप्रेस (15565) के दिव्यांग कोच में सफर के दौरान एक युवती की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसकी सूचना साथ में चल रहे परिजनों ने रेल कर्मियों को दी। रेल कर्मियों की सूचना पर रेलवे के उप मंडलीय चिकित्सालय के डॉ. एसके मिश्रा ने ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर युवती का परीक्षण किया। उन्होंने देखने के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हरियाणा में फरीदाबाद के मोहल्ला किसान मजदूर कॉलोनी की नरगिस (17) सोमवार को वैशाली एक्सप्रेस से बेगूसराय से नई दिल्ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि दिव्यांग कोच में सफर कर रही युवती वह काफी समय से बीमार चल रही थी। परिजन उसे झाड़फूंक के लिए बेगूसराय ले गए थे। सोमवार को शाम को लौटते समय उसकी तबीयत खराब हो गई । इसकी सूचना साथ में...