हाजीपुर, मई 27 -- हाजीपुर, संवाद सूत्र वैशाली जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर खेल के मैदान में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। हाजीपुर स्थित रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स के तीन प्रतिभावान खिलाड़ी भारतीय कराटे टीम का हिस्सा बनकर 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने के लिए नेपाल रवाना हो गए हैं। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 28 से 31 मई 2026 तक काठमांडू के ऐतिहासिक राजा दशरथ स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए 20 खिलाड़ी काठमांडू रवानाभारतीय टीम का नेतृत्व भारतीय टीम की कमान भारत के अनुभवी और लोकप्रिय कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव को सौंपी गई है। उन्हें 'इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन' ने भारतीय टीम का मुख्य कोच सह तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया है। शिहान राहुल के नेतृत्...