हाजीपुर, मार्च 31 -- जेसी माथुर के व्यक्तित्व और कृतित्व का हो मूल्यांकन वैशाली के खोजकर्ता की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी नहीं होने पर जताई चिंता स्वतंत्रता सेना संस्थान व आभाका महासभा की हुई बैठक हाजीपुर। नि.सं. अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संसथान एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की हुई बैठक में वैशाली महोत्सव के आयोजन पर वैशाली की खोज करने वाले आईसीएस अधिकारी जगदीश चंद्र माथुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण तक नहीं होने पर चिंता जाहिर की गई। वहीं इस पावन अवसर पर वैशाली की खोजकर्ता जगदीश चंद्र माथुर को वैशाली रत्न से नवाजने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता लालगंज के अध्यक्ष नवल कुमार ने एवं संचालन वैशाली अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने किया। विषय प्रवेश कराते हुए नवल कुमार ने कहा कि वैशाली के एक शिलापट के अनुसार जगदीश चन्द्र माथुर आई सी एस के द्वारा प्...