हाजीपुर, मार्च 16 -- हाजीपुर, संवाद सूत्र। जिले की महिला उद्यमी आभा कुमारी एवं अन्नु कुमारी को 2026 के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आयोजित समारोह में माननीय कुलपति एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। यह तीन दिवसीय कृषि मेला 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया। दोनों महिला उद्यमियों ने केला प्रसंस्करण की तकनीक का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र से प्राप्त किया और इसके बाद केला आधारित मूल्य संवर्धित उत्पाद बनाना शुरू किया। मेले में उन्होंने केले से बने विभिन्न उत्पाद जैसे केला चिप्स, केला पाउडर एवं केला जैम का प्रदर्शन किया, जिसे आगंतुकों ने काफी सराहा। अन्नु कुमारी ने वैशाली जिले के कुतुबपुर डुमरी गांव में ग्रीन केला फूड एंटरप्राइज की स्थापना की है। इस उद्यम की शुरुआत के लिए उन्हें प्रधानमं...