समस्तीपुर, सितम्बर 29 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या छह पर वैशाली एक्सप्रेस से एक नाबालिग का रेस्क्यू कर उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। जानकारी के अनुसार आरपीएफ व जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान एक नाबालिग को ट्रेन से सुरक्षित उतार कर उसे आरपीएफ पोस्ट लाया गया। जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र की कार्यकर्ता चंचला कुमारी ने बालिका को आवश्यक कार्रवाई एवं संरक्षण के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। बाल कल्याण समिति की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...