देवरिया, सितम्बर 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। वैशाली एक्सप्रेस से सिवान से गोरखपुर भेजे जा रहे 30.23 लाख रुपये राजकीय रेलवे पुलिस देवरिया ने बरामद किए हैं। साथ ही राजस्थान के रहने वाले एक कैरियर को पुलिस ने दबोच लिया। रविवार को गोरखपुर से पहुंची आयकर विभाग की टीम ने पांच घंटे तक पकड़े गए युवक से पूछताछ की। हालांकि, वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस को शक है कि युवक हवाला की रकम लेकर जा रहा था। दिल्ली जा रही वैशाली एक्सप्रेस शनिवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में जीआरपी गश्त कर रही थी। पुलिसकर्मियों को देख पीट्ठू बैग लिया एक युवक हड़बड़ाहट में दिखा। यह भी पढ़ें- 18 लाख रुपये लेकर जा रहा नेपाल बॉर्डर का व्यापारी पकड़ा गया उसी दौरान ट्रेन खुल गई। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने देवरिया से गोरखपुर के बीच युवक को दबोच लिया। ब...