वैशाली एक्सप्रेस से 25 बोतल शराब बरामद
समस्तीपुर, अगस्त 31 -- समस्तीपुर। नई दिल्ली से ललित ग्राम जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस के जनरल कोच से आरपीएफ ने करीब 18.75 लीटर शराब बरामद किया है। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर अपराध आसूचना शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेन से शराब की खेंप छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार ने मानसी से ललितग्राम के बीच तैनात आरपीएफ के स्कॉट पार्टी को अलर्ट किया और विशेष निगरानी का निर्देश दिया। साथ ही ट्रेन के सहरसा पहुंचने पर जनरल कोच की तलाशी ली गई। इस दौरान कोच की छत पर लगे इलेक्ट्रिक बॉक्स के अंदर छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की 25 बोतलें बरामद हुईं। शराब बरामदगी के बाद आरपीएफ शराब तस्करों का पता लगाने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.