सहरसा, मई 6 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। ललितग्राम से धुलाई सफाई के लिए सहरसा आई वैशाली एक्सप्रेस से फिर शराब बोतलें बरामद हुई है। बुधवार की सुबह ललितग्राम से सहरसा पहुंची वैशाली एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच से 165 बोतल विदेशी शराब मिली। जिसकी कीमत 1 लाख 81 हजार 500 रुपए और मात्रा 123.750 लीटर आंकी गई। वाशिंग पिट पर धुलाई सफाई व मेंटेनेंस के लिए जाने से पहले सहरसा स्टेशन स्थित लाइन नंबर 3 पर ट्रेन के पहुंचते आरपीएफ और मद्यनिषेध विभाग की टीम ने खाली बोगियों की जांच की। इस दौरान थर्ड एसी कोच बी 4 के अंदर आठ कपड़े के झोला में रखी 165 बोतल विदेशी शराब मिली। आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार और मद्य निषेध निरीक्षक संजीत कुमार ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। उनके साथ उप निरीक्षक सुजीत कुमार मिश्र, प्रधान आरक्षी वीरेंद्र कुमार और आरक्षी प्रियरंजन कुमार थे। आ...