कानपुर, सितम्बर 7 -- रूरा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर रूरा थाना क्षेत्र के इकघरा गांव के सामने डाउन वैशाली एक्सप्रेस से एक यात्री गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। ट्रेन के गार्ड की सूचना स्टेशन मास्टर रूरा ने पुलिस को मेमो भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस के प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर अज्ञात में पंचनामा कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही डाउन वैशाली एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा एक युवक रूरा थाना क्षेत्र के इकघरा गांव के सामने अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: वैशाली एक्सप्रेस से गिरे अज्ञात रेल यात्री की मौत डाउन ट्रैक में रात करीब दो बजे खंभा नंबर 1058/11-12 के बीच युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना वैशाली एक्सप्रेस के गार्ड ने वाक...