सहरसा, अप्रैल 10 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के बीरपुर पंचायत वार्ड संख्या 12 निवासी गनोर साह के 45 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अजीत कुमार सहरसा में एक बर्तन दुकान में काम करता था और सुबह वैशाली एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहा था। ट्रेन जैसे ही सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पार कर रही थी, वह अचानक नीचे गिर गया। इस हादसे में उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन इंसानियत शर्मसार होती नजर आई। घायल अजीत कुमार करीब 40 मिनट तक पटरी के किनारे तड़पता रहा, जबकि अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.