मिर्जापुर, मई 1 -- विन्ध्याचल, मिर्जापुर। वैशाख शुक्ल पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) के अवसर पर जगत कल्याणी मां विंध्यवसिनी के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा और मां की चरणों में शीश नवाकर जीवन में सुख,शांति और समृद्धि प्रदान करने का आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पहले गंगा स्नान करने के लिए विंध्यधाम के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे। विंध्य की गलियों में सजी माला-फूल,नारियल,चुनरी और प्रसाद की दुकानों से प्रसाद लेने के बाद मां के मंदिरि की ओर जाने वाली गलियों में लगी कतार में खड़े हो गए। जय माता दी का जयकारा लगाते हुए भक्त क्रमश: आगे बढ़ते रहे। यह भी पढ़ें- बुद्ध पुर्णिमा के पूर्व संध्या पर गंगा स्नान की लगने लगी भीड़ बारी-बारी से गर्भ गृह में पहुंच की मां के सामने पहुंच उनकी दिव्यता ...