नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- हिंदू धर्म में अमावस्या को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हर माह में एक अमावस्या पड़ती है। इस समय वैशाख माह का महीना चल रहा है। इस साल वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। पंचांग के हिसाब से अमावस्या की शुरुआत 16 अप्रैल की रात 8 बजकर 11 मिनट से हो जाएगी और 17 अप्रैल की शाम 5 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। लेकिन नियम यही है कि जिस दिन सूर्योदय के समय तिथि होती है, उसी दिन त्योहार मनाया जाता है। इसलिए इस बार 17 अप्रैल को ही वैशाख अमावस्या मानी जाएगी। इस दिन को पितरों से भी जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि अगर इस दिन उन्हें याद करके तर्पण किया जाए, तो उनका आशीर्वाद मिलता है। घर में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और मन भी हल्का महसूस करता है। कई लोग इसे अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान जताने का दिन मानते...