जौनपुर, मई 2 -- मुफ्तीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बाबा पयहारी नाथ आश्रम कुण्डी नाला में शुक्रवार को वैशाखी पूर्णिमा का आयोजन किया गया। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। अध्यक्षता महंत गिरिजा दास ने की। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ एवं पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। आचार्य ऋषिकेश त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ अनुष्ठान कराया, जिससे पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर नागेंद्र राय, रामनाथ राय, गिरीश चंद्र शुक्ल, सुनील राय, संजय कुमार सिंह, मिंटू सिंह सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- अनुसुइया आश्रम की स्थापना पर हुआ विशाल भंडारा यह भी पढ़ें- अटल घाट पर महाआरती की, पढ़ा हनुमान चालीसा यह भी पढ़ें- वैशाख पूर्णमा के पर मां विंध्यवासिनी के दरबार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.