मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव रमनावाला में बैसाखी का पर्व सिख समुदाय के लोगों ने धूमधाम से मनाया और गुरुद्वारे में दीवान सजाया गया, गुरुवाणी हुई और गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ करने के साथ ही रागी जत्थों ने भजन कीर्तन किया लगभग 4000 लोगों ने लंगर छका। गुरुद्वारा रमानवाला में वैशाखी पर्व पर दीवान सजाया गया, गुरु गोविंद सिंह साहब के संदेश प्रसारित किये गए। महिला मंडली ने कीर्तन किया।बच्चे नृत्य संग करतब दिखाकर सभी को आकर्षित करते रहे। गुरु गोविंद सिंह महाराज सहित सिख पंथ के अन्य गुरुजनों के संदेश प्रसारित होते रहे। 4000 लोगों ने लंगर में भोजन ग्रहण किया और लगातार प्रसाद वितरित होता रहा। यह भी पढ़ें- बैसाखी पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में सजा धार्मिक दीवान उधर गुरुद्वारा नानकसर ढांढ़ी में बाबा गुरमीत सिंह और बाबा हरदेव सिंह...