मोतिहारी, अप्रैल 14 -- मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता। खालसा पंथ का 357वां स्थापना दिवस ज्ञानबाबू चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा में वैशाखी पर्व के रुप में मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंध कमिटी के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह छाबड़ा ने बताया कि खालसा सृजना दिवस पर सहज पाठ की समाप्ति होते ही गुरुवाणी कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब से पधारे रागी भाई ज्ञान सिंह के जत्थे ने संगीतमय गुरुवाणी का पाठ कर आसपास के वातावरण को पूरा भक्तिमय बना दिया था। रागी जत्थे के द्वारा प्रस्तुत कीर्तन -खालसा परमात्मा की मौज.., खालसा मैरो रुप है खास.., खालसे में हौ करुं निवास.. तथा वाह वाह गुरु गोविंद आपे गुरु चेला.., सुर नर मुनि जन अमरत गुरु के व सतनाम वाहे गुरु.. से पूरे सिख परिवार व उपस्थित गणमाण्य लोगों को भाव विभोर कर द...