सुल्तानपुर, मई 13 -- सुलतानपुर। चांदा थाना क्षेत्र में मंगलवार की आधी रात को बाइक सवार बदमाशों ने युवक से ड्रोन कैमरा छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित के सूचना देने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। घटना के समय युवक वैवाहिक कार्यक्रम में ड्रोन उड़ाकर घर लौट रहा था। पूरा मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के पुराने हाईवे बीआरसी कोथरा कला के पास का है । जहां पर चंदन धुरिया पुत्र संतोष धुरिया निवासी ग्राम महारानी पश्चिम थाना चांदा गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहा था। तभी रास्ते मे दो बाइको पर सवार 6 बदमाशों ने उसे रोक लिया और लाठी डंडे डंडे से हमला करके उनसे ड्रोन कैमरा छीन लिया । चंदन धुरिया लंभुआ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग नरहरपुर में स्थित विजय बिंदु होटल से शादी समारोह में बुकिंग पर ड्रोन कैमरा उडाकर वापस अपने घर महारानी ...