कन्नौज, अप्रैल 11 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। जीटी रोड स्थित मानीमऊ रेलवे क्रॉसिंग के निकट ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है युवक वैवाहिक समारोह में शामिल होने अपने रिश्तेदारी में आया था। फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव ललई निवासी 28 वर्षीय फरमान पुत्र रुखसार गुरुवार को कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मखदुमपुर निवासी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में आया था। जहां से अगले दिन शुक्रवार की सुबह है वह किसी काम से मानीमऊ आया था। यहां किसी तरह हुआ है रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और उधर से तेज गति में आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटकर फरमान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे को देख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलत...