वैवाहिक विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायत में बवाल, मारपीट में तीन घायल
देवघर, जून 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के तितमो गांव में वैवाहिक विवाद के समाधान के लिए बुलाई गई पंचायत उस समय हिंसक हो गई जब दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को वार्ड में भर्ती कर लिया है। मामले की सूचना कुंडा थाना पुलिस को दे दी गई है। घायल पक्ष के अब्दुल रहमान ने बताया कि उनके पुत्र इकबाल अंसारी की शादी करीब चार वर्ष पूर्व अफसाना बीबी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद अफसाना बीबी मात्र एक माह तक ही अपने ससुराल में रही और फिर मायके चली गई। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई थी। कई बार आपसी स्तर पर मामला सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.