सिद्धार्थ, मार्च 18 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील सभागार में मंगलवार को तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वैवाहिक विवादों के मामलों में मुकदमेबाजी से पहले आपसी समझौते के माध्यम से समाधान पर विशेष जोर दिया गया और बताया गया कि सुलह-समझौते से समय, धन और रिश्तों तीनों की बचत होती है। तहसीलदार रवि कुमार यादव ने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए और विवादों के निपटारे के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाने चाहिए। वहीं नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह ने स्थाई लोक अदालत, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम व महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, उदयभान, रघुवर प्रसाद, अजय पाठक, राजेश कुमार ...