वैवाहिक विवाद के मामले में कोर्ट परिसर में भिड़े दो पक्ष, एक घायल
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। वैवाहिक विवाद के मामले में कोर्ट परिसर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें लड़की के भाई का सिर फट गया। घायल अवस्था में उसका एसकेएमसीएच में इलाज कराया गया। इस घटना को लेकर कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। लड़की के भाई बालूघाट निवासी सुमित कुमार ने एसकेएमसीएच थाना में अपनी बहन के ससुराल वालों के विरुद्ध आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि चार वर्ष पहले उसकी बहन की शादी सिकंदरपुर के कुंडल मोहल्ला में हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। उसकी बहन फिलहाल मायके में रह रही है। लड़का इंग्लैंड में रहता है। दोनों के बीच तलाक का मामला परिवार न्यायालय में चल रहा है। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई थी। मामले की सुनवाई के बाद दोपहर लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.