सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को महाराज सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 254 जोड़ों का विवाह रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। नव दंपत्तियों के जोड़ों ने जीवनभर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। शासन के आदेशानुसार ऑनलाइन प्रणाली के आधार पर डीएम मनीष बंसल के निर्देशन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को कुल 255 जोड़ा का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार किया गया। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के लिए कुल एक लाख रूपए का खर्च किए गए। जिसमें से 60 हजार रुपए दूल्हन के बैंक खाते में भेजे जाएंगे और 25 हजार रूपए विवाह संस्कार के रूप में आवश्यक सामग्री जैसे कपड़े, पगड़ी, बिछिया, चांदी के पायल व बर्तन आदि पर और 15 हजार रुपए कार्यक्रम के आयोजन पर खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.