कौशाम्बी, मार्च 22 -- प्रदेश सरकार के 'नव निर्माण के नौ वर्ष' पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन मंझनपुर में हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी, पूर्व विधायक लाल बहादुर, जितेन्द्र सोनकर, हुबलाल दिवाकर, चन्द्र दत्त शुक्ल एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रदेश सरकार के 'नव निर्माण के नौ वर्ष' पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को मंझनपुर स्थित रोडवेज बस स्टाफ पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। कुल 305 जोड़े वैवाहिक बंधन में बधे। इसमें एक जोड़ा मुस्लिम समुदाय से सम्मिलित रहा। समारोह में वैदिक मन्त्रोच्चार एवं सभी धर्मो के पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। जिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.