एटा, अप्रैल 22 -- भारतीय वैश्य महासभा की बैठक व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी 9 एवं 10 मई को ग्रीन गार्डन में आयोजित होने वाले प्रथम वैश्य युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिरकत की। वक्ताओं ने कहा कि इस दो दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज के युवक-युवतियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है। दहेज मुक्त विवाह को प्रोत्साहन मिले। नगरध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए कमेटियों का गठन कर दिया गया है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के लोग जुटेंगे। बैठक में प्रदीप गुप्ता भामाशाह, राकेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.