रामपुर, फरवरी 10 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए कक्षा सात के छात्र का शव सोमवार की सुबह एक तालाब पर उतराता मिला। छात्र रविवार की रात 11 बजे तक किशोर वहां पर डीजे के पास मौजूद था। उसके बाद अपने दोस्तों से घर जाने की बात कहकर निकल गया था। पूरी रात घर वापस न आने पर परिजन उसे तलाश कर रहे थे। तालाब से शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। छात्र के गाल और गर्दन पर चोट का निशान होने के कारण परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ा गांव निवासी मुस्तकीम खेती-किसानी करते हैं। रविवार को गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए मुस्तकीम का बेटा शोएब(15) भी परिजनों के सा...