हमीरपुर, मई 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना कुरारा की ग्राम पंचायत भौली के मजरा कोतूपुर पटिया में बुधवार की देर शाम यमुना नदी में वैवाहिक कार्यक्रम में आए लोगों से भरी नाव नदी के बीचोंबीच तेज हवा के झोंके से पलट गई। नाव में करीब 11 लोग सवार थे। जिनमें दो बच्चों सहित चार सुरक्षित निकल आए हैं। जबकि एक महिला सहित सात लोग लापता हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना स्थल पर घुप अंधेरा होने की वजह से राहत और बचाव कार्य बुरी तरह से प्रभावित है। कोतूपुर पटिया निवासी देशराज के पुत्र राजू की पुत्री कल शादी थी। यह भी पढ़ें- शादी वाले घर में गूंजी चीखें, नदी की तरफ भागे परिजन जिसमें शामिल होने को लेकर उनके तमाम नाते-रिश्तेदार आए हुए थे। बुधवार की सुबह दुल्हन की विदाई के बाद यही नाते-रिश्तेदार जिनकी संख्या करीब 11 बता...