सोनभद्र, अप्रैल 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। जंग की तपिश का असर अब वैवाहिक कार्यक्रमों पर भी देखने को मिल रहा है। जिले में 110 से अधिक लोगों ने वैवाहिक कार्यक्रमों में सिलेंडर के लिए आवेदन किया है। आवेदनकर्ताओं से प्रति सिलेंडर 2400 रुपये सिक्योरिटी भी जमा कराई जा रही है। सिक्योरिटी जमा करने वाले लोगों को कामर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में सहालग का सीजन शुरु हो गया है। इसके साथ ही सिलेंडर की मांग भी तेजी से बढ़ने लगी है। वैवाहिक कार्यक्रमों में सिलेंडर की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग ने संबंधितों को शादी के कार्ड के साथ आवेदन मांगा हैं। यह भी पढ़ें- काम की खबर जिले में अब तक 110 से अधिक लोगों ने वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर सिलेंडर की डिमांड की है। सिलेंडर की डिमांड करने वाले लोगों से प्रति सिलेंडर 2400 रुपये सिक्योरिटी जमा कराया...