गोपालगंज, मई 13 -- बैकुंठपुर। स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को लाइसेंसी हथियार धारकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें थाना क्षेत्र के लाइसेंसधारियों को सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए हथियारों के उपयोग को लेकर सख्त चेतावनी दी गई। यह भी पढ़ें- लाइसेंसी हथियार लहराने का मुकदमापुलिस की चेतावनी पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि शादी, तिलक, बारात एवं अन्य सामाजिक एवं पारिवारिक उत्सवों में लाइसेंसी हथियार लेकर जाने और उसका प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यदि किसी भी कार्यक्रम में हथियार का प्रदर्शन किया जाता है तो इसे सरकारी आदेश का उल्लंघन माना जाएगा। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।हर्ष फायरिंग पर रोक थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में लाइसेंसी हथियार से हर्ष फ...