कानपुर, मार्च 27 -- इस्कान द्वारा आयोजित वैल्यू एजुकेशन प्रतियोगिता आध्यात्मिक ऊर्जा संग संपन्न हुई। जिसमें शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, आत्म-अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं चरित्र निर्माण को सुदृढ़ करना था। छात्रों ने भगवद्गीता के सिद्धांतों-जैसे कर्तव्यनिष्ठा, मनोनिग्रह, समर्पण, धैर्य एवं भक्ति-को न केवल सीखा, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में लागू करने की प्रेरणा भी प्राप्त की। भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी व प्रेम हरिनाम प्रभुजी ने मार्गदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...