नई दिल्ली, जनवरी 30 -- आज के दौर में फिल्मों को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने का सिलसिला चल पड़ा है। अब इस सिलसिले में एक और फिल्म जुड़ने जा रही है। वैलेंटाइन वीक में 24 साल पुरानी एक रोमांटिक फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का नाम है 'ये दिल आशिकाना'। ये फिल्म साल 2002 की हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म का म्यूजिक भी ब्लॉकबस्टर था।कब रिलीज हो रही 24 साल पुरानी ये रोमांटिक फिल्म 'ये दिल आशिकाना' 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को दोबारा रिलीज करने से पहले फिल्म का एक एडिटेड ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। ट्रेलर को एडिट करके आज के ऑडियंस के हिसाब से बनाया गया है। पहले कब रिलीज हुई थी 'ये दिल आशिकाना' 'ये दिल आशिकाना' साल 2002 में 18 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म का रनट...