हापुड़, फरवरी 14 -- यूपी के हापुड़ में मुस्लिम समाज के लड़के के साथ नाबालिग लड़की दिल्ली रोड स्थित एक मंदिर पहुंच गई। मंदिर में दोनों अजीब हरकतें करने लगे। इसकी सूचना जब हिंदू संगठनों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंचे और लव जिहाद की साजिश बताते हुए जमकर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर लोगों को समझाया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आनंद विहार कालोनी के रहने वाला एक दूसरे समुदाय का युवक प्रेमिका को साथ वैलेंटाइन डे पर दिल्ली रोड स्थित एक मंदिर में पहुंचा। जहां दोनों एकांत में बैठ कर अजीब हरकतें कर रहे थे कि अचानक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुजारी से मिली सूचना पर वह मंदिर में पहुंचे। जैसे ही कुछ कार्यकर्ताओं ने युवक से पूछताछ...