जमशेदपुर, फरवरी 15 -- वैलेंटाइन डे पर शनिवार को मंगेतर से फोन पर हुए विवाद के बाद झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा की रहने वाली जूनियर लैब टेक्नीशियन ने IIT कानपुर परिसर में अपने हॉस्टल कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से एक डायरी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जादूगोड़ा निवासी राजनंदन रविदास की 26 वर्षीय बेटी अंजू तीन वर्षों से IIT में जूनियर लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थी। कैंपस कर्मियों के अनुसार, उसकी शादी ओडिशा में पावर हाउस में तैनात प्रताप से तय हुई थी। 25 सितंबर को IIT के गेस्ट हाउस में दोनों की सगाई हुई थी। उसकी नियुक्ति 14 जून 2022 से केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में हुई थी। बताया जा रहा है कि वैलेंटाइन डे पर शनिवार सुब...