बागपत, फरवरी 15 -- यूपी के बागपत में वैलेंटाइन-डे पर एक प्रेमी जोड़ा रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया है। जिला अस्पताल के पार्क में सुरक्षाकर्मियों की नजर जब दोनों युवकों पर पड़ी तो वह अश्लील हरकत कर रहे थे। दोनों पार्क के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में मिले। स्वास्थ्य कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने उनसे पूछताछ की, तो प्रेमी जोड़े ने खुद को बचाने के लिए ब्याज के लेनदेन से संबंधित बातचीत का बहाना बनाया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी को अस्पताल परिसर में एक प्रेमी जोड़ा इधर-उधर धूमते दिखाई दिया। उसने तुरंत ही इसकी सूचना अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और पुलिस को दी। इसी बीच प्रेमी युगल पार्क में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने उससे काफी देर तक पू...