फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- फिरोजाबाद, शनिवार को वैलेंटाइन डे पर सुबह से ही गुलाब की दुकानें शहर में सज गईं। सुबह से ही गुलाब की बिक्री भी शुरू हो गई। गुलाब खरीदने के लिए पहुंचे युवा कीमत सुनकर चौंके भी, लेकिन खरीदना तो था ही। वहीं कई युवाओं ने इस अवसर पर बुके भी खरीदे। वहीं वैलेंटाइन डे पर युवा जोड़ों की भीड़ होटल एवं रेस्टोरेंट में भी दिखाई दी। नवविवाहित शादी के बाद पहले वैलेंटाइन को लेकर खासे उत्साहित थे। फिरोजाबाद में भी शनिवार को वैलेंटाइन डे की धूम रही। सुबह से ही शहर के गांधी पार्क चौराहा के साथ अन्य चौराहों पर फूलों की दुकानों पर गुलाब महकने लगा। गुलाब की खुशबू लोगों को अपनी तरफ खींच रही थी। वैलेंटाइन डे पर गुलाब का फूल सुबह 100 रुपये का बिका, लेकिन इसके बाद भी युवाओं ने गुलाब का फूल खरीदने का मोह नहीं छोड़ा। युवक ही नहीं, युवतियां भी ...