गोंडा, फरवरी 14 -- गोण्डा, संवाददाता। वैलेंटाइन डे को भारतीय संस्कृति पर पाश्चात्य सभ्यता का आक्रमंण बताते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे का बधाई कार्ड जलाकर अपना विरोध जताया। यही नहीं पदाधिकारियों ने युवाओं से राधा - कृष्ण व शिव - पार्वती के प्रेम से प्रेरणा लेने का भी आह्वान किया। शनिवार दोपहर बजरंग दल कार्यकर्ता रामलीला मैदान पर एकत्र हुए और यहीं से विहिप सह विभाग मंत्री भरत गिरि व बजरंग दल के सोनू सोनकर के नेतृत्व में हनुमानगढ़ी चौराहे पहुंचे, वहां पर उन्होंने वैलेंटाइन डे के बधाई कार्ड को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि वैलेंटाइन डे के नाम पर देश में फूहड़ता व अश्लीलता फैलाई जा रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा और संगठन हर स्तर पर इसका विरोध करेगा व जन जागरण अभियान भी चलाएगा। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोज...