दुमका, फरवरी 13 -- दुमका। वैलेंटाइन डे के पूर्व संध्या पर दुमका बाजार में चहल-पहल बढ़ गई हैं। 14 फरवरी को इन दिन लोग अपने साथी से प्यार का इजहार करते हैं। उन्हें तरह-तरह के गिफ्ट देकर खुश करते हैं। वैलेंटाइन डे पर बाजार गुलजार हो गया हैं। फूल वालों से लेकर गिफ्ट गैलरी, चॉकलेट शॉप व अन्य दुकानों पर रौनक देखने का मिल रही हैं। बाजार में 50 से लेकर हजारों रूपये तक के गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं। वेलेंटाइन सप्ताह का आगाज 7 फरवरी से हो गया था। शुक्रवार को गिफ्ट गैलरियों में काफी चहल-पहल देखने को मिला। गुलदस्तों के अलावा आकर्षक गिफ्ट आइटम भी लोग को खूब भा रहा था। बाजारों में गुलाब फूल 50 से लेकर 100 रूवये तक हैं। 5 गुलाब का गुलदस्ता 300 रूपये में उपलब्ध हैं। मंहगें गुलदस्ता भी बाजार में बिक रही हैं। वहीं गिफ्ट गैलरियों में टेढ़ी बियर, गुलदान, फोटो फ्र...