सहारनपुर, फरवरी 13 -- वैलेंटाइन डे के नजदीक आते ही शहर के गिफ्ट बाजार पूरी तरह गुलजार हो उठे हैं। बाजारों में लाल और गुलाबी रंग की सजावट के बीच युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। खासकर कॉलेज और स्कूल के छात्र-छात्राएं अपने खास दोस्तों और जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदते नजर आ रहे हैं। दुकानों पर आकर्षक सजावट और नई थीम पर आधारित गिफ्ट आइटम्स ने माहौल को और भी रोमांटिक बना दिया है। इस बार लाल गुलाब के गुलदस्तों और चॉकलेट बॉक्स की बिक्री में खास बढ़ोतरी देखी जा रही है। फूल विक्रेताओं का कहना है कि वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही गुलाब की मांग बढ़ गई है। इसके साथ ही सॉफ्ट टॉयज, खासकर बड़े टेडी बियर, युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। दुकानदारों के अनुसार ग्राहकों की पसंद में भी विविधता आई है। फोटो फ्रेम 150 रुपये से 1600 रुपये तक बिक रहे हैं, जिनमें पर्सनलाइज्...