वैलिडेशन कानून को लेकर पेंशनरों में आक्रोश, सांसद को सौंपा ज्ञापन
लोहरदगा, सितम्बर 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड राज्य पेंशनर समाज, जिला शाखा लोहरदगा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मैना बगीचा स्थित नदिया उच्च विद्यालय परिसर से जुलूस निकालकर सांसद सुखदेव भगत के आवास पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वित्त अधिनियम 2025 के वैलिडेशन एक्ट को समाप्त करने, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों को प्रभावी करने, विधवा बहू, परित्यक्ता और विधवा पुत्री को पेंशन में अधिकार देने की मांग की गई। इसके अलावा महंगाई के मद्देनजर महंगाई राहत सूचकांक निर्धारित करने, 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर क्रमश: पांच, 10 और 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने, 40 प्रतिशत कम्यूटेड पेंशन की कटौती अवधि 11 वर्ष करने, पेंशनरों को आयकर से मुक्त करने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.