कौशाम्बी, मार्च 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। शिक्षक/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जिले के पेंशनरों ने बुधवार को मुख्यालय स्थित डायट मैदान में वैलिडेशन एक्ट के विरोध में धरना दिया। कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि वैलिडेशन एक्ट के तहत आठवें वेतन आयोग के लाभ से पेंशनरों को वंचित किया जा रहा है।मांग किया कि उत्तर प्रदेश सरकार को कर्मचारी पेंशनर्स को कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था भी मुहैया कराई जाए। इस दौरान संगठन के संयोजक अजय पांडेय, कृष्ण कुमार मिश्र, राजाराम मिश्र, कमलाकान्त तिवारी, लव सिंह, गुलाब सिंह, कमलेश चंद्र त्रिपाठी, सूर्यपाल विश्वकर्मा समेत तमाम लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.