दुमका, मार्च 26 -- दुमका। प्रतिदिन झारखंड राज्य पेंशनर समाज दुमका के पेंशनरों ने जिला मुख्यालय दुमका में उपस्थित होकर भारत सरकार की ओर से परित वैलिडेशन एक्ट के खिलाफ प्रतिवाद दर्ज करते हुए राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर काला बिल्ला लगाकर कर धरना-प्रदर्शन किया। वर्तमान सरकार ने 2004 से नई पेंशन योजना लागू कर पुरानी पेंशन योजना को समाप्त करने एवं अभी पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशन भोगियों के पेंशन को बंद करने या उसमें परिवर्तन करने के लिए समस्त अधिकार अपने हाथ में लेने हेतु मेडिटेशन एक्ट 25 मार्च को पारित किया। इस एक्ट के विरुद्ध में बुधवार को काला दिवस मनाते हुए भारत सरकार से मांग किया कि पेंशनरों के ऊपर कुठाराघात नहीं किया जाए। पेंशन हमारे मान सम्मान और प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ मामला है। पेंशन के अभाव में निश्चय ही अपने जीवन यापन करने में सक्षम न...